
Good News : राजस्थान के 88.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
Good News : राजस्थान के 88.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जून 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री ने पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनर्स को 1 अप्रैल 2024 से पेंशन राशि ₹1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंद को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। साथ ही समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
25 Jun 2024, 1:08 PM IST
Published on:
20 Jun 2024, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.