5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल का एलान, युवा चिंतित न हों, सरकारी नौकरियों के मिलेंगे पर्याप्त अवसर

CM Bhajan Lal Announcement : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीएम आवास पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में महिलाओं का आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन एवं आभार समारोह में एलान किया कि आगामी समय में चरणबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रिक्तियों को भरा जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jun 2024, 5:57 PM IST

Rajasthan CM Bhajan Lal Announcement Youth not Worry there will be Enough Opportunities for Government Jobs

सीएम भजनलाल का एलान

CM Bhajan Lal Announcement : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीएम आवास पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में महिलाओं का आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन एवं आभार समारोह में एलान किया कि युवाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार युवाओं को सरकारी सेवा में समुचित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी समय में चरणबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रिक्तियों को भरा जाएगा। साथ ही, जिन क्षेत्रों में युवाओं की आवश्यकता है, वहां रोजगार सृजित करते हुए उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

अध्ययनरत बच्चों का ममत्व भाव से कर सकेंगी देखभाल

सीएम भजनलाल ने कहा कि तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय से महिलाएं राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक संख्या में शिक्षण कार्य कर सकेंगी और अध्ययनरत बच्चों का ममत्व भाव से देखभाल भी कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें -

Hybrid Work Culture : ऑफिस वर्किंग कल्चर में आया नया Trends, हाइब्रिड कल्चर बन गई सबकी पहली पसंद

कई दिग्गज महिलाएं हुई शामिल

समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान में महिला आरक्षण 50 प्रतिशत होने पर खुशी से झूमीं छात्राएं और महिलाएं, सीएम भजनलाल संग ली सेल्फी