13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report Today: राजस्थान में फरवरी में ही तापमान ने दिखाया तेवर, बाड़मेर में 33°C तक पहुंचा, 10 शहरों में 30°C पार

राजस्थान में यह संकेत है कि गर्मी का मौसम अब जल्दी शुरू हो रहा है, और लोग धीरे-धीरे गर्म कपड़ों से हल्के व गर्म मौसम के अनुसार तैयार रहें।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 13, 2026

Rajasthan Temperature: जयपुर. फरवरी के पहले हफ्तों में ही राजस्थान के कई जिलों में तापमान ने तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज मौसम शुष्क रहा और औसत आर्द्रता 20–50 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

आज राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33°C दर्ज किया गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान 30°C के पार गया। प्रमुख उच्च तापमान वाले जिले इस प्रकार हैं: चित्तौड़गढ़ 30.8°C, डबोक 30.2°C, जवाई डेम (पाली) 30.6°C, जैसलमेर 31.0°C, जालोर 31.3°C, जोधपुर शहर 30.8°C, डूंगरपुर 30.4°C और पाली 30.4°C।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फरवरी में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी सप्ताह में राज्य में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय और संभागीय क्षेत्रों में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

राजस्थान में यह संकेत है कि गर्मी का मौसम अब जल्दी शुरू हो रहा है, और लोग धीरे-धीरे गर्म कपड़ों से हल्के व गर्म मौसम के अनुसार तैयार रहें।