CM Bhajanlal Sharma Birthday : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का आज 59वां जन्मदिन है। 15 दिसंबर, 2023 को भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के सीएम पद की शपथ भी ली थी। आज भजनलाल की सरकार को भी एक वर्ष पूरा हो गया है। भजनलाल ने सरपंच से सीएम की कुर्सी तक का लम्बा सफर तय किया। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भजनलाल इस पूरे राजस्थान में चर्चा में बने रहे। सीएम भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।