7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन नेशन-वन इलेक्शन पर गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

One Nation-One Election : वन नेशन-वन इलेक्शन पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान जारी किया है। कहा-अभी तक किसी विपक्ष की इसे लेकर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Dec 2024, 3:12 PM IST

Gajendra Singh Shekhawat Big Statement on One Nation-One Election targeted Congress

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

One Nation-One Election : वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने पास कर दिया है। जानकारी के अनुसार, वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को सोमवार को संसद में पेश नहीं किया जाएगा। वन नेशन-वन इलेक्शन इस वक्त सुर्खियों में है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को देश की आवश्यकता बताया है। देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हों, मतदाता और चुनाव में काम करने वाले सभी लोग यह वर्षों से इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं।

अभी तक विपक्ष की कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई

रविवार को जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में वन नेशन-वन इलेक्शन पर विपक्ष की आपत्तियों से जुड़े सवाल पर कहा अभी तक किसी ने इसे लेकर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभी ये कैबिनेट ने पास किया है। एक बार पार्लियामेंट में आएगा। पार्लियामेंट में चर्चा के समय देखेंगे।

यह भी पढ़ें :कपड़ा होगा महंगा! राजस्थान में कपास की आवक 43 फीसद घटी

चुनाव हो रहे हैं खर्चीले

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि निश्चित रूप से यह देश की आवश्यकता है। जिस तरह से चुनाव खर्चीले हो रहे हैं। चुनाव के कारण से समय का अपव्यय हो रहा है। चुनाव के कारण से विकास कार्यों में बाधा लग रही है। बार-बार चुनाव होने के कारण से इस तरह की परिस्थितियों बनती हैं। देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हों, यह निश्चित रूप से वर्षों से देश के मतदाता और देश के चुनाव में काम करने वाले सभी लोग इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Good News : राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड करेगा 1003 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि जानें

महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े सवाल पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा निश्चित रूप से हम सब लोगों के लिए प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण से आगे बढ़कर वीमेन लेड डेवलपमेंट की दिशा में जा रहे हैं। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के समय नेरेटिव विश्व के सामने रखा था, इस पर भारत ने गति के साथ में काम किया और विश्व भी इस दृष्टिकोण से भारत के साथ है।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान के इन 8 जिलों में 17-18 दिसंबर को चलेगी शीतलहर

पटेल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की अर्पित

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सर्किट हाउस स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि जोधपुर में पटेल की यह भव्य मूर्ति इस दिव्य स्थान पर लगी है।

यह भी पढ़ें :New Trend : सोने-चांदी में निवेश का नया ट्रेंड, हो रहा जबरदस्त मुनाफा, जयपुर वासी हुए दीवाने

केवल परिवार और परिवार की पूजा की परंपरा

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के लिए केवल परिवार और परिवार की पूजा की परंपरा रही है, लेकिन अब भारत बदल गया है। शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की चयन सूची जारी, मृत वरिष्ठ अध्यापक का किया प्रमोशन