राजस्थान में इस वक्त पेपर लीक मामला पूरे शबाब पर है। हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले कई गिरफ्तार हुए। रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक मामले पर नया अपडेट आया है। जोधपुर में पेपर लीक मामले पर राजस्थान सरकार की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जो लोग नकल में शामिल होंगे और जो नकल के माध्यम से पिछले दरवाजे से नौकरियों में गए उन सबके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभी तो शुरुआत हुई है आगे देखते जाइए।
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, हम जांच के पहले और दूसरे कदम में RPSC और नेताओं पर पहुंचे हैं अब आगे देखते जाइए इसमें और कौन-कौन शामिल हैं वो सब बेनकाब हो जाएंगे। नए अपडेट के अनुसार थानेदारों की भर्ती अब आरएएस ( राजस्थान प्रशासनिक सेवा) भर्ती परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय, सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।