7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी मंजूरी, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

आंगनबाड़ी पर बड़ा अपडेट। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आंगनबाड़ियों को दिया एक बड़ा तोहफा। अब राजस्थान की 365 सामान्य आंगनबाड़ियां बनेंगी आदर्श आंगनबाड़ी। डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी। जानें आदर्श आंगनबाड़ी में क्या सुविधाएं मिलेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Mar 2024, 5:43 PM IST

diya_kumari.jpg

डिप्टी सीएम दिया कुमारी

आंगनबाड़ी पर बड़ा अपडेट। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आंगनबाड़ियों को दिया एक बड़ा तोहफा। अब राजस्थान की 365 सामान्य आंगनबाड़ियां बनेंगी आदर्श आंगनबाड़ी। डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी साकार हो रही है। निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामान्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगभग 5 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के स्वस्थ व शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में राजस्थान के सभी जिलों में प्रत्येक परियोजना/ब्लॉक में से एक सामान्य आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।



उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आंगनबाड़ियों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए 365 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सामान्य मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण,वॉल पेंन्टिग, सौर ऊर्जा, चाइल्ड फ्रेन्डली फर्नीचर, बच्चों के लिये खिलौने, खेलकूद के सामान, रेनवाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण, शौचालय में आधुनिक सुविधा, आरओ, एलईडी, सीसीटीवी, वाईफाई, पेनड्राइव, पोषाहार कन्टेनर, लाईब्रेरी कॉर्नर इत्यादि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही न्यूट्री गार्डन (पोषण वाटिका) को भी विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - भाजपा की एक और लिस्ट आई, जयपुर शहर से इस नाम पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें - Video : बीकानेर में हेयर सैलून पर क्यों गए सीएम भजनलाल, देखें वीडियो