8 मार्च के दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने पूरे राजस्थान में इन स्थानों पर फ्री ENTRY की अनुमति प्रदान की है। सीएम भजनलाल की यह सौगात क्या है, इस बारे में राजस्थान की महिलाओं में जानने की उत्सुकता बन गई है। तो जानें 8 मार्च को महाशिवरात्रि के साथ - साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के काउंटडाउन के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखकर सीएम भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने बड़ा तोहफा देते हुए 8 मार्च को महिलाओं का राज्य के स्मारकों एवं संग्रहालयों में भ्रमण को निशुल्क करने का फैसला लिया है।