ज्वैलरी बाजार से जुड़े व्यापारियों के मुताबिक, लोग अब आभूषण की बजाय सीधे सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। लोग अब सोने के बिस्कुट और चांदी की ईंटों को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि इनका बाजार में बिकने पर पूरा पैसा मिल जाता है। इसके अलावा, ऑनलाइन निवेश का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है।