Weather Update : राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में शीतलहर का सितम जारी है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी तेज हवाएं प्रदेश में घुसपैठ कर रहीं हैं। मौसम विभाग ने नया Yellow Alert जारी किया है। जिसके अनुसार 17-18 दिसंबर को प्रदेश में शीत लहर चलेगी। प्रदेश के 8 शहरों में शीत लहर चलने का अलर्ट है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। इसके अतिरिक्त 16 दिसंबर को सीकर में शीतलहर का अलर्ट है।