Gold-Silver Prices : अमरीकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती के संकेत का असर भारतीय कमोडिटी बाजार में भी दिखने लगा है। पिछले 4 दिनों में जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 2000 रुपए उछलकर 75 हजार रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। चांदी के दाम भी 88500 रुपए प्रति किलो ग्राम पहुंच गए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। चांदी के रेट जिस तेजी से बढ़ा रहे हैं, उससे हर कोई आश्चर्य चकित है। चांदी की बढ़ती मांग के पीछे क्या वजह है, जानें?