2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan BJP News : राजस्थान में कल से शुरू होंगे भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव

Rajasthan BJP News : राजस्थान में कल यानि की 5 जनवरी से भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव शुरू होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jan 2025, 11:50 AM IST

Rajasthan Tomorrow BJP District Presidents Elections will Begin

Rajasthan BJP News : भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव एकाध दिन में पूरे हो जाएंगे। रविवार से जिला अध्यक्षों के चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिलों से तीन-तीन नाम मांगे हैं। इनमें से एक को जिला अध्यक्ष चुना जाएगा।

चुनावों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने चुनावों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए थे। इन जिला प्रभारियों ने सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुख, विचार परिवार सहित जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर तीन-तीन नामों का पैनल बना, प्रदेश नेतृत्व को भेजा है। पार्टी ने भले ही जिलों से तीन-तीन नाम मांगे हैं, लेकिन कई जिलों से तो चार से पांच नाम तक भी जिला अध्यक्षों के लिए आए हैं।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : खाद्य सुरक्षा योजना पर नया अपडेट, 31 जनवरी के बाद अपात्रों पर होगा बड़ा एक्शन, जानकर उड़ जाएंगे होश

जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

पर पार्टी उसे ही जिलाध्यक्ष बनाएगी, जिसकी उम्र 45 साल से 60 साल के बीच होगी। पार्टी का प्रयास है कि दस जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों के चुनाव हो जाए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

मदन राठौड़ चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष!

चर्चा है कि मदन राठौड़ को ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुना जाएगा। उन्हें कुछ समय पहले ही प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। राठौड़ को पीएम नरेन्द्र मोदी का नजदीकी माना जाता है। उपचुनावों में जीत से मदन राठौड़ का कद भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन 2 संभाग में होगी बारिश, जानें 3-4-5-6 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम