5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 अप्रेल से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में होगा ये जरूरी काम, शिक्षा सचिव का निर्देश

Rajasthan News : राजस्थान के शिक्षा सचिव ने दिया बड़ा निर्देश। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रेल से प्रवेशोत्सव शुरू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jan 2025, 11:38 AM IST

Rajasthan Government Schools will do this important Work Praveshotsav from 1 April Education Secretary issued instructions

Rajasthan News : शिक्षा संकुल में पीएमयू के तहत आगामी शिक्षा योजनाओं और नवाचारों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने सभी राजकीय विद्यालयों में एक अप्रेल से प्रवेशोत्सव शुरू करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और स्कूलों में नामांकन बढ़ाना है।

स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि प्रखर राजस्थान अभियान के तहत आधारभूत साक्षरता और संयात्मकता (एफएलएन) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही शाला संबलन ऐप के अपडेट्स पर चर्चा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का अपडेट लेने के भी निर्देश दिए। यह पहल छात्रों के स्वास्थ्य की निगरानी और सुधार के लिए है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

ड्रॉपआउट दर को कम करना

शिक्षा सचिव ने राजकीय विद्यालयों में मेधावी छात्रों और ड्रॉपआउट छात्रों के लिए विशिष्ट योजनाएं चलाने को कहा। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

शिक्षा विभाग के कई आला अधिकारी थे मौजूद

बैठक में मौजूद राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने भी इस दौरान अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक डा. रौनक बैरागी और सचिव राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल मूलचंद वर्मा सहित कई अन्य आला ​अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :भारत आदिवासी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी, राजकुमार रोत ने दी सबको बधाई