5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत आदिवासी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी, राजकुमार रोत ने दी सबको बधाई

BAP Big News : भारत आदिवासी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी। BAP को मिला राज्य पार्टी का दर्जा। इस पर राजकुमार रोत ने सबको बधाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jan 2025, 2:30 PM IST

Bharat Adivasi Party Big News Rajkumar Roat congratulated everyone

BAP Big News : भारत आदिवासी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी। BAP को मिला राज्य पार्टी का दर्जा। निर्वाचन आयोग ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को राज्य पार्टी का दर्जा दे दिया। इस पर बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट X पर लिखा कि निर्वाचन आयोग द्वारा भारत आदिवासी पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त होने पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता व मतदाताओं को धन्यवाद।

सभी को खूब-खूब बधाई

राजकुमार रोत ने आगे लिखा कि जिन्होंने B.A.P. पार्टी के लिए रात-दिन मेहनत करके बहुत कम समय में पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा दिलवाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। सभी को खूब-खूब बधाई।

राजस्थान में तीसरी बड़ी पार्टी

उत्साहित पार्टी के पदाधिकारियों ने अब बीएपी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि निर्वाचन आयोग की घोषणा से बीएपी राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस के बाद तीसरी बड़ी पार्टी है।

हमारा अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर का दर्जा - मोहनलाल रोत

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा क्षेत्र की जनता ने बीएपी की विचारधारा को समर्थन किया है। इस स्वीकृति पर अब पार्टी आगे होने वाले महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाकों में अपने प्रत्याशी खड़े कर दुगुनी ऊर्जा से चुनाव लड़ेगी। हमारा अगला लक्ष्य पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

2023 में अस्तित्व आई भारत आदिवासी पार्टी

विधानसभा चुनाव 2023 में भारत आदिवासी पार्टी अस्तित्व आई। बेहद कम समय में BAP ने राजस्थान में शानदार प्रदर्शन किया। मौजूदा वक्त में भारत आदिवासी पार्टी का एक सांसद व 4 विधायक हैं। दक्षिणी राजस्थान में B.A.P. की जबरदस्त पैठ है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की कवायद, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

BAP के पास इस वक्त 1 सांसद और 4 MLA

राजकुमार रोत इस वक्त राजस्थान की राजनीति में एक उभरता चेहरा है। दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी अंचल राजकुमार रोत की काफी पकड़ है। आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव-2023 में B.A.P. ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से चौरासी विधायक राजकुमार रोत को चुनावी मैदान में उतारा था। राजकुमार रोत ने भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बुरी तरह से शिकस्त दी। रोत पहली बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे। इस वक्त 'भारत आदिवासी पार्टी' के चार विधायक है।