5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holidays : राजस्थान के इस जिले के कलक्टर ने घोषित किए 2 स्थानीय अवकाश

Holidays : राजस्थान के इस जिले के कलक्टर ने 2 स्थानीय अवकाश घोषित किए। जानें किस जिले में किस दिन और क्यों रहेगी छुट्टी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jan 2025, 1:54 PM IST

Rajasthan Bikaner Collector Declared 2 Local Holidays 30 April Akshaya Tritiya 6 June Nirjala Ekadashi

Holidays : राजस्थान के इस जिले के कलक्टर ने 2 स्थानीय अवकाश घोषित किए। बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को आदेश जारी कर अपने अधिकार क्षेत्र में वर्ष 2025 के दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलक्टर के आदेश के अनुसार 30 अप्रेल को अक्षय तृतीया एवं 6 जून को निर्जला एकादशी पर स्थानीय अवकाश रहेंगे।

सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य शासकीय संस्थान रहेंगे बंद

इन अवकाशों के दौरान सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य शासकीय संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। अक्षय तृतीया और निर्जला एकादशी बीकानेर में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन पर बड़ी संख्या में लोग धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इन अवकाशों से आमजन को त्योहारों को पारंपरिक रूप से मनाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की कवायद, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

निर्जला एकादशी का अवकाश हुआ तय

बीकानेर में आमतौर पर पूनरासर मेले के दौरान अवकाश किया जाता है लेकिन इस बार मेले के दिन अन्य अवकाश होने की वजह से निर्जला एकादशी का अवकाश तय किया गया है।

रामदेवरा मेले पर सरकार की ओर से है छुट्‌टी घोषित

रामदेवरा मेले पर सरकार की ओर से छुट्‌टी घोषित है, वहीं कोडमदेसर मेले के दिन छुट्‌टी करने की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले से छुटि्टयों की लिस्ट बनी हुई है, ऐसे में कलेक्टर अधिकार से छुटि्टयों में इस बार भी कोडमदेसर मेले की छुट्‌टी नहीं जुड़ पाई।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई