हनुमानगढ़

समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर लिया सामाजिक जागरण का संकल्प

हनुमानगढ़. महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच की ओर से समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
हनुमानगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच की ओर से समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व अन्य।

हनुमानगढ़. महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच की ओर से समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच के प्रदेश महामंत्री हरीराम सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रदेश महामंत्री हरीराम सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब समाज में शिक्षा को लेकर भेदभाव मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन नारी सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक न्याय की मिसाल है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरुकता को बढ़ावा दें। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे मजबूत माध्यम बताया। मंच का उद्देश्य भी समाज में समानता, भाईचारा और शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार में भी अपनाएं। देवीलाल वर्मा, नंदकिशोर पप्पी, मदनलाल कालवां, फिरोज खान, नत्थु खान, बलविंद्र बराड़, बलदेव सिंह, विक्रम सिंह रामगढिय़ा, गोविंद सोनी, विजय सोनी, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार व विकास सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Published on:
03 Jan 2026 07:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर