हनुमानगढ़

जानिए सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हनुमानगढ़ दौरे को लेकर क्या हुआ बदलाव

-कल सीएम का हनुमानगढ़ दौरा संभावित-रातोंरात मंडी की टूटी सडक़ों की करवाई मरम्मतहनुमानगढ़. सीएम भजनलाल शर्मा आठ मार्च को हनुमानगढ़ आ सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम स्थल में थोड़ा बदलाव करते हुए अब कार्यक्रम जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक के प्लेटफार्म नंबर दो पर करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर […]

2 min read
हनुमानगढ़ जंक्शन धानमंडी में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अधिकारी।

-कल सीएम का हनुमानगढ़ दौरा संभावित
-रातोंरात मंडी की टूटी सडक़ों की करवाई मरम्मत
हनुमानगढ़. सीएम भजनलाल शर्मा आठ मार्च को हनुमानगढ़ आ सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम स्थल में थोड़ा बदलाव करते हुए अब कार्यक्रम जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक के प्लेटफार्म नंबर दो पर करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर मंच आदि तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। शाम तक मंच पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। सीएम दौरे के दृष्टिगत मंडी परिसर की सडक़ों की रिपयेरिंग रातोंरात की गई है। चारों तरफ मंडी परिसर को साफ करवाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा तय किया गया है। इस दौरान वह हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। पूर्व में कार्यक्रम धानमंडी में भूमि विकास बैंक के पास स्थित शैड के नीचे होना प्रस्तावित था। लेकिन सुरक्षा कारणों से अब सीएम का कार्यक्रम जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक के प्लेटफार्म नंबर दो पर करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए हनुमानगढ़ आएंगे। प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकें भी की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, कृषि उपज मंडी समिति सचिव विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

गेहूं खरीद पर बोनस
राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद पर इस बार भी 150 रुपए बोनस देने की घोषणा की है। अगले महीने गेहूं की बम्पर आवक मंडियों में होने वाली है। इस कार्यक्रम के जरिए सीएम महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ ही किसानों को भी सरकारी खरीद के प्रति प्रोत्साहित करेंगे। प्रदेश में सर्वाधिक गेहंू खरीद हनुमानगढ़ जिले से होती रही है।

डेढ़ घंटे चलेगा कार्यक्रम
महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम एक बजे आरंभ होगा और ढाई बजे सम्पन्न होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा सभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी भी लगेगी।

Published on:
07 Mar 2026 10:27 am
Also Read
View All

अगली खबर