
आईएएस में चयनित गरिमा शर्मा।
हनुमानगढ़. टाउन में नई आबादी निवासी गरिमा शर्मा पुत्री पृथ्वीराज शर्मा का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है। गरिमा के चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है। गरिमा के पिता पृथ्वीराज शर्मा ने बताया कि परीक्षा के जारी परिणाम में उसका रैंक 460 वां आया है।
गरिमा ने माध्यमिक व उमावि परीक्षा हनुमानगढ़ से उत्तीर्ण की है। स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से करने के बाद गरिमा ने हनुमानगढ़ रहकर सेल्फ स्टडी की है। उसकी सफलता से घर के लोग काफी खुश नजर आए। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है। दूसरे प्रयास में उसको सफलता मिली है।
Published on:
06 Mar 2026 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
