
हनुमानगढ़: जिला परिषद सीईओ से वार्ता करते संगठन के पदाधिकारी।
हनुमानगढ़. मनरेगा में पिछले तीन दिनों से हाजिरी दर्ज नहीं होने से नाराज मजदूरों ने अखिल भारतीय राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले जिला परिषद कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल्द समाधान की मांग की। यूनियन के प्रतिनिधि रघुवीर वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए नए एप में तकनीकी खामियों के कारण प्रदेश के करीब छह लाख तथा हनुमानगढ़ जिले के लगभग 37 हजार मजदूरों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है।
इसके चलते मजदूरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के हजारों मजदूर पिछले तीन दिनों से मनरेगा कार्यस्थलों पर काम करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन एप में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जिले के मजदूरों को करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक के मानदेय का नुकसान होने की आशंका है। यूनियन के जिला सचिव प्रहलाद ने इसे गरीब और जरूरतमंद मजदूरों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। यूनियन के तहसील सचिव पोखर नायक ने मांग की है कि 2, 3 और 4 मार्च की मजदूरों की हाजिरी ऑफलाइन दर्ज कर उन्हें तीन दिनों का वेतन दिया जाए। सुरेश जोडकिया ने ग्राम पंचायत डबलीबास मौलवी, गंगागढ़ और श्रीनगर में बंद पड़े मनरेगा कार्यों को पुन: शुरू करवाने की भी मांग की। प्रदर्शन में सरवन सिंह, सरजीत सिंह, बीएस पेंटर, कृष्ण कूकना, किशोरी लाल, राजेंद्र, विनोद वर्मा, एडवोकेट रामपाल नायक, कृष्ण मेट, किशोरी लाल, राजेंद्र कूकना, संतोष कंवर, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।
Published on:
06 Mar 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
