4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ में खेली फूलों की होली, रंगों से सरोबार हुए गांव-शहर

हनुमानगढ़. जिले में हर तरफ होली की बहार है। गांव शहर रंगों से सरोबार नजर आ रहे हैं। जंक्शन के अबोहर बाइपास स्थित श्री गोविंद धाम गौशाला में गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में होली पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। फाल्गुन की मस्ती और रंगों की उमंग के बीच सैकड़ों […]

less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़. जंक्शन में गोशाला परिसर में आयोजित होली महोत्सव में मौजूद लोग।

हनुमानगढ़. जंक्शन में गोशाला परिसर में आयोजित होली महोत्सव में मौजूद लोग।

हनुमानगढ़. जिले में हर तरफ होली की बहार है। गांव शहर रंगों से सरोबार नजर आ रहे हैं। जंक्शन के अबोहर बाइपास स्थित श्री गोविंद धाम गौशाला में गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में होली पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। फाल्गुन की मस्ती और रंगों की उमंग के बीच सैकड़ों की संख्या में गोभक्त गौशाला पहुंचे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वृंदावन, दिल्ली, मुंबई, हिसार, सिरसा सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया ने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से गोशाला में होली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल की व्यवस्था की गई, ताकि सभी श्रद्धालु सहजता से उत्सव का आनंद ले सकें। समिति की ओर से गोभक्तों के लिए कढ़ी-चावल, पकौड़े और कॉफी का भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में आनंद लिया। आयोजन में सामाजिक समरसता, भाईचारा और गोसेवा के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर सचिव कंचनचंद गोयल, विजय बलाडिया, बीरबल जिंदल, वीरेन्द्र गोयल, गोपाल जिंदल, मनीष बत्तरा, मुकेश महर्षि, सौरभ जिंदल, रामकुमार, लवली चावला, जगदीश अग्रवाल, सुशील मोहता, सुलतान साहू, विजय जांगिड़, अशोक अग्रवाल, महावीर बंसल, रघुवीर बंसल, महावीर जांगिड़, मनीष कौशिक सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।