1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैक्स की जटिलताओं को दूर करने वाले वरिष्ठ सदस्यों का हुआ सम्मान

हनुमानगढ़. टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ की ओर से रविवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘अनुभव का उत्सव, सम्मान का अवसर समारोह में जूनियर व सीनीयर सभी टैक्स बार के वकील शामिल हुए। चार दशक से अधिक समय से कर कानून की जटिल गलियों में रास्ता दिखाने वाले 16 वरिष्ठ अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को […]

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़: टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता व अन्य।

हनुमानगढ़: टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता व अन्य।

हनुमानगढ़. टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ की ओर से रविवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘अनुभव का उत्सव, सम्मान का अवसर समारोह में जूनियर व सीनीयर सभी टैक्स बार के वकील शामिल हुए। चार दशक से अधिक समय से कर कानून की जटिल गलियों में रास्ता दिखाने वाले 16 वरिष्ठ अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जब मंच पर आमंत्रित किया गया तो तालियों की गूंज में केवल उत्साह नहीं, बल्कि कृतज्ञता की स्पष्ट ध्वनि सुनाई दे रही थी। समारोह की खास बात यह रही कि सीनियर्स ने एक स्वर में इसे बीकानेर संभाग में अपनी तरह का पहला आयोजन बताया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक परिपक्वता और आपसी एकता का प्रमाण है। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रोहित अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संस्था की असली ताकत उसकी एकजुटता होती है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास रहा है कि हर सदस्य चाहे सीनियर हो या जूनियर, सम्मानित महसूस करे। विचारों को महत्व मिले और अनुभव को मार्गदर्शक बनाया जाए। आने वाले समय में वाटरकूलर की व्यवस्था, संस्था कार्यालय के लिए भूखंड आबंटन और भवन निर्माण हमारी प्राथमिकताएं हैं। यह काम अकेले नहीं, हम सब मिलकर करेंगे।
टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव सीए जिनेंद्र कोचर ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था निरंतर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि आज टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ को एक सशक्त और सक्रिय संगठन के रूप में देखा जाता है। कोषाध्यक्ष सीए अंकुश सिंगला ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्थिक अनुशासन और पारदर्शिता के कारण भविष्य की योजनाओं को धरातल पर उतारना संभव हो पा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सीए विनय जिंदल ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट संजय अग्रवाल ने कहा संस्था का इतिहास तो गौरवशाली रहा ही है, लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों में जिन कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाया गया, उनसे पूरे सदस्य समुदाय में नई ऊर्जा आई है। वहीं सीए हर्ष जिंदल ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। सम्मानित होने वालों में एडवोकेट सज्जन कुमार गोयल, ओमप्रकाश करवा, एडवोकेट राजकुमार बंसल, सीए जगदीश प्रसाद हिसारिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीनारायण गोयल, एडवोकेट जगदीश कुमार गुप्ता, सीएम जैन, भगवानदास जिंदल, जितेंद्रपाल गर्ग, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील कुमार मोदी, द्वारकाप्रसाद गर्ग और सीए प्रफुल्ल कुमार कोचर शामिल रहे।