2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: ‘मम्मी-पापा को बचा लो…’, पिटाई करने के बाद 5 बच्चों के माता-पिता ने खाया जहर, बचाने के लिए 5KM दौड़ा 12 साल का बेटा, 1 की मौत

Couple Consume Poison: जहर खाने से पहले पिता ने 2 छोटे बच्चों की पिटाई भी की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। दंपति के 4 बेटे और एक बेटी हैं जिनमें सबसे बड़ा मात्र 12 साल का है।
2 min read
Google source verification
Hanumangarh Suicide

पति-पत्नी की फाइल फोटो: पत्रिका

Hanumangarh Couple Attempt Suicide: हनुमानगढ़ के पड़ोसी गांव चौटाला के संगरिया रोड स्थित जवाहर कॉलोनी की एक ढाणी में बुधवार शाम घरेलू कलह ने दर्दनाक रूप ले लिया। 35 वर्षीय सुभाष ने पत्नी सुनीता उर्फ ममता के साथ विवाद के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सुनीता को पहले संगरिया अस्पताल और बाद में हनुमानगढ़ रेफर किया गया जहां वह वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है।

मां-बाप को बचाने 5-6 किमी दौड़ा बेटा

घटना के समय घर में पांचों बच्चे मौजूद थे। माता-पिता की हालत बिगड़ती देख 12 वर्षीय बड़ा बेटा घबराकर करीब 5-6 किलोमीटर दूर खेतों में बने पड़ोसी रोहताश के घर तक दौड़ा। उसने चिल्लाकर कहा, 'अंकल, मेरे मम्मी-पापा को बचा लो।' सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

खेत मालिक चुन्नी राम के पुत्र भी तत्काल ढाणी पहुंचे। उन्होंने देखा कि सुभाष की धड़कन बंद हो चुकी थी, जबकि महिला की सांसें चल रही थीं। बिना देर किए उसे निजी वाहन से संगरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।

जहर से खाने से पहले की बच्चों की पिटाई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जहर खाने से पहले सुभाष ने दो छोटे बच्चों की पिटाई भी की जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्चों को संरक्षण में लेकर उनका उपचार करवाया है। दंपति के चार बेटे और एक बेटी हैं जिनमें सबसे बड़ा मात्र 12 वर्ष का है।

मृतक का साला संजय घटना के समय बड़े भांजे के साथ सामान लेने गांव गया था, लेकिन रास्ते में मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाने से देरी हो गई। इसी बीच झगड़े की सूचना मिली। लौटने पर सुभाष मृत मिला और बहन बेसुध पड़ी थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार, चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को डबवाली के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग