हनुमानगढ़

दूर की जेलों में बंद कैदियों के बयान वीसी से हो सकेंगे

उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय, जोधपुर के निर्देशानुसार न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटलाइजेशन रूप देने का प्रयास जारी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:57 PM IST
photo
photo

हनुमानगढ़.

उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय, जोधपुर के निर्देशानुसार न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटलाइजेशन रूप देने का प्रयास जारी है। इसके तहत गुरुवार को जिला कोर्ट परिसर में 'वीडियो कांफ्रेसिंग का उपयोग' विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन यिका गया।


इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के निर्देशों से न्यायिक अधिकारियों को अवगत करवाया। प्रशिक्षक दीप्ति श्रीवास्तव, एसीजेएम डेगाना, मास्टर ट्रेनर व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सहायक मास्टर ट्रेनर रवि स्वामी एवं सिस्टम ऑफिसर अंकित नारंग ने वीसी से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य न्यायालयों में मुकदमों का विडियो काफ्रेंसिंग से जेल में निरुद्ध कैदियों की गवाही/बयान तथा अन्य गवाहों के बयान करवाने के लिए त्वरित गति से निस्तारण किया जाना है। जिससे कैदियों को पेशी पर ले जाने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। समय व धन की बचत होगी और अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा। पीडि़त पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल सकेगा और अन्य दूर की जेलों में बंद कैदियों के बयान उनकी न्यायालय में उपस्थिति के बिना करवाया जाना संभव हो सकेगा।

स्कूल होगा सीसीटीवी कैमरों से लैस

हनुमानगढ़. गांव जोरावरपुरा के राजकीय आदर्श उमावि में एसडीएमसी की बैठक हुई। संस्था प्रधान श्वेता चौधरी ने अभिभावकों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारें में बताया। उन्होंने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरें लगवाने, परिसर की मरम्मत, फर्नीचर आदि का प्रस्ताव रखा।
इस पर भामाशाह अमर सिंह बिस्सू ने अपने खर्चे पर सीसीटीवी कैमरें लगाने की घोषणा की। इसके अलावा एसडीएमसी अध्यक्ष फूलचंद स्वामी, मदन मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, कृष्ण सहारण, महावीर सहारण, प्रहलाद गोदारा, धर्मपाल गोदारा ने 51-51 सौ रुपए देने की घोषणा की। भादर गिरी व हेतराम ने 21-21 सौ रुपए का सहयोग किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक मैनपाल मान, एलडीसी चंद्रभान, रामकुमार सहारण आदि मौजूद

Published on: