हनुमानगढ़

हाई वोल्टेज तार मोटरसाइकिल पर गिरा, दो युवकों की मौत

हाई वोल्टेज बिजली की तार टूटकर मोटरसाइकिल पर गिरने से मोटरसाइकिल पर सवार दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
High voltage wire fell on motorcycle, two died in tibbi hanumangarh

टिब्बी (हनुमानगढ़)। सोमवार शाम को मौसम परिवर्तन के दौरान आई तेज आंधी से सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार टूटकर मोटरसाइकिल पर गिरने से मोटरसाइकिल पर सवार दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा क्षेत्र के गांव सूरेवाला में हुआ।

जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर (संगरिया) निवासी बलजीत सिंह (29) पुत्र बलवीर सिंह रायसिख व राजू सिंह (16) पुत्र मंगल सिंह रायसिख मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। सूरेवाला की गोशाला के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार आंधी आने से टूटकर मोटरसाइकिल पर गिर गई। इस दौरान तेज धमाके व चिंगारी से दोनों जनें झुलस गए।

बाद में सूचना मिलने पर सूरेवाला चौकी प्रभारी किशोर सिंह, कांस्टेबल रामस्वरूप, विनोद ढाका आदि मौके पर पहुंचे। घायलों को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, लेकिन दोनों की गम्भीर हालत देखते हुए दोनों को हनुमानगढ चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
05 Jul 2021 09:12 pm
Published on:
05 Jul 2021 09:12 pm