हनुमानगढ़

होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन बस स्टैंड के बाहर तैनात होमगार्ड जवान की बुधवार को एक जने ने धुनाई कर डाली। होमगार्ड जवान पर एक महिला को अपना मोबाइल फोन नम्बर लिखकर देने का आरोप लगाया गया।
less than 1 minute read
होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप
होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप
- जंक्शन बस स्टैंड के बाहर की घटना
- पुलिस पहुंची, नहीं कराया कोई मामला दर्ज
हनुमानगढ़. जंक्शन बस स्टैंड के बाहर तैनात होमगार्ड जवान की बुधवार को एक जने ने धुनाई कर डाली। होमगार्ड जवान पर एक महिला को अपना मोबाइल फोन नम्बर लिखकर देने का आरोप लगाया गया। इस घटना के चलते मौके पर खासी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा भीड़ को हटाया। हालांकि इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया था।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बाइक पर बस स्टैंड के बाहर आया। उसके साथ एक महिला व बच्चा था। युवक ने बाइक से उतर बस स्टैंड के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान का गिरेबान पकड़ कर उसे भगतसिंह चौक रोड पर ले गया। इस दौरान दूसरे हाथ में पकड़े हेलमेट से होमगार्ड जवान के सिर पर दो-तीन वार किए। इससे हेलमेट टूट गया। इसके बाद थाप-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। मगर किसी ने उनके बीच में पड़कर छुड़ाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर जंक्शन थाने से उप निरीक्षक विशु वर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंची। मगर तब तक मारपीट करने वाला युवक व उसके साथ आई महिला जा चुके थे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि होमगार्ड जवान पर बस स्टैंड आई महिला को कागज पर अपने मोबाइल नम्बर लिखकर देने के प्रयास का आरोप युवक ने लगाया था। जबकि होमगार्ड जवान ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त को मोबाइल नम्बर लिखकर दे रहा था। महिला को गलतफहमी हो गई कि वह उसे मोबाइल नम्बर लिखकर दे रहा है।

Published on:
23 Dec 2020 08:05 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति