https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. किसान दिवस पर जिले में विभिन्न जगहों पर कई आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में किसानों को उन्नत कृषि का संदेश देने के साथ ही आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
हनुमानगढ़ में किसान दिवस पर धरतीपुत्रों का किया सम्मान
-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद
हनुमानगढ़. किसान दिवस पर जिले में विभिन्न जगहों पर कई आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में किसानों को उन्नत कृषि का संदेश देने के साथ ही आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। वित्तीय संस्थानों ने किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई की ओर से बुधवार को किसान दिवस के उपलक्ष्य में एडीबी शाखा हनुमानगढ़ टाउन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसबीआई के एजीएम मूलचंद मीणा, चीफ मैनेजर आरएस बैरवा ने भाग लिया। इस मौके पर अच्छी साख वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किए। एजीएम मूलचंद मीणा ने किसानों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। गोदाम निर्माण को लेकर शुरू की गई ऋण योजना के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार, रवि प्रकाश, डिप्टी मैनेजर हिना गोयल, राजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
हनुमानगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले भर में आयोजन हुए। इस दौरान जंक्शन के जाट भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौजूद लोगों ने चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इंद्रपाल रिणवा, विनोद झूरिया, कपिल सहारण, राकेश बाना, हरदत्त, अखिल गर्ग, विनोद यादव व अनिल थोरी सहित अन्य मौजूद रहे।