हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में रविवार को होगा 18 से 44 व 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन

नुमानगढ़. जिले को निदेशालय से 18 से 44 वर्ष एवं 45 से अधिक उम्र वाले नागरिकों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 10500 प्राप्त हुई है। इससे जिले में रविवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा।

3 min read
हनुमानगढ़ जिले में रविवार को होगा 18 से 44 व 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन

हनुमानगढ़ जिले में रविवार को होगा 18 से 44 व 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन
- जिले को मिली कोविडशील्ड की 10500 डोज
हनुमानगढ़. जिले को निदेशालय से 18 से 44 वर्ष एवं 45 से अधिक उम्र वाले नागरिकों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 10500 प्राप्त हुई है। इससे जिले में रविवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय से जिले को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 4500 डोज एवं 45 से अधिक आयु के नागरिकों के लिए कोविशील्ड की 6000 डोज मिली है। समस्त डोज का खण्ड स्तर पर वितरण करवा दिया गया है। अब रविवार को चिह्नित केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 आयु वर्ग वाले नागरिकों के लिए ऑनलाइन एपाइटमेंट स्लॉट के जरिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसलिए एपाइटमेंट स्लॉट बुकिंग में बुकिंग करवाने वालों का ही कल वैक्सीनेशन किया जाएगा। अन्य राज्यों से आए 18 से 44 आयु वर्ग वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र वाले नागरिक वैक्सीनेशन साइट पर जाकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन एपाइटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक रूप से लेकर जाना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के वे नागरिकों जिन्होंने 84 अथवा 84 से अधिक दिन पहले कोविशील्ड की प्रथम डोज लगवाई थी, वे रविवार को आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवा ले। यदि किसी को कोविशील्ड की डोज लगवाए 84 दिन से कम हुए हैं, तो उनका टीकाकरण नहीं किया जाएगा। ऐसे लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अनावश्यक भीड़-भाड़ ना करे।


नोहर में आज नए वैक्सीनेशन केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
नोहर क्षेत्र में रविवार को चौदह वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से वैक्सीन की 1900 डॉज प्राप्त हुई है। उन्हें ब्लॉक के विभिन्न केन्द्रों पर आवंटित कर दिया गया है। कस्बे में पुराने वैक्सीनेशन केन्द्रों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए स्थानों पर वैक्सीनेशन कराने का निर्णय किया है। इसके तहत यहां रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व भादरा मार्ग स्थित राधा स्वामी ब्यास सत्संग परिसर को वैक्सीनेशन केन्द्र बनाया गया है। रविवार को सुबह 9 बजे से वैक्सीनेशन आरंभ किया जाएगा। यहां के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में फ्रंट लाइन कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। भादरा मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 18 से 44 आयुवर्ग तथा शहरी पीएचसी कंदोई राजकीय महिला-शिशु रोग चिकित्सालय में 45 या इससे अधिक आयुवर्ग वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रामगढ़ व फेफाना में 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं बिरकाली, टोपरियां, मेघाना, टीडियासर, ललाना, गोगामेड़ी, दीपलाना, जसाना व मंदरपुरा पीएचसी में 45 या उससे अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।


ग्रामीण क्षेत्र में ऑफलाइन हो टीकाकरण
ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के आधार पर होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे विवाद को लेकर पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेज ग्रामीण क्षेत्र में ऑफलाइन टीकाकरण कराने की मांग की है। पत्र में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क समस्या होने व स्लॉट बुकिंग की जानकारी के अभाव में लोग बुकिंग नहीं करवा पाते। शहरी क्षेत्र व इसके आसपास के लोग स्लॉट बुक करवा कर टीकाकरण करवा लेते हैं। ग्राम पंचायतों में टीकाकरण के दौरान स्थानीय की बजाय ज्यादातर टीके बाहरी क्षेत्र के लोगों को लगते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अत: ग्रामीण क्षेत्रों का 50 प्रतिशत टीकाकरण ऑफलाइन किया जाए ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Published on:
22 May 2021 08:38 pm
Also Read
View All