हनुमानगढ़

बांधों से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ाई

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को २७ अक्टूबर से बारह जनवरी तक तीन में एक समूह में चलाने को लेकर स्थानीय स्तर पर रेग्यूलेशन जारी कर दिया गया है।  
less than 1 minute read
बांधों से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ाई
बांधों से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ाई

बांधों से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ाई
-27 से बदलेगा इंदिरागांधी नहर का रेग्यूलेशन

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को २७ अक्टूबर से बारह जनवरी तक तीन में एक समूह में चलाने को लेकर स्थानीय स्तर पर रेग्यूलेशन जारी कर दिया गया है। इसी तरह बीबीएमबी ने भी कैनाल वाइज पानी की मांग को देखते हुए बांध से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के एसई शिवचरण रैगर के अनुसार बीबीएमबी ने बांध से प्रवाहित पानी की मात्रा बढ़ा दी है। २७ अक्टूबर से इंदिरागांधी नहर में ७७५० क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाएंगे। वर्तमान में ६४०० क्यूसेक पानी चलाकर इसे चार में एक समूह में चलाया जा रहा है। वर्तमान रेग्यूलेशन २६ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद २७ अक्टूबर से इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाएंगे। तीन में एक समूह में नहरें चलने से किसानों को रबी फसलों की बिजाई के लिए सिंचाई पानी मिल सकेगा। इस रेग्यूलेशन को लागू करवाने के लिए किसानों को लंबा संघर्ष करना पड़ा था। घड़साना आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने किसानों की मांग पर विचार करके रिवाइज रेग्यूलेशन जारी करने पर सहमति प्रदान की थी।

Published on:
23 Oct 2021 08:56 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति