हनुमानगढ़

संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता

हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ता नजर आ रहा है। नए वैरियंट से तो चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इन सब हालात के बीच ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भीड़ बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पंजीयन कराने का प्रयास निरंतर जारी है।
2 min read
संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता
संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता

संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता
- कोरोना संक्रमण के मामले पुन: बढऩे और नए वैरियंट के खतरे के बीच ग्रामीण ओलंपिक में अधिकाधिक पंजीयन पर बल
- संक्रमण के खतरे के चलते खटाई में पड़ सकता है आयोजन
- प्रदेश में 50 लाख खिलाडिय़ों की भागीदारी का लक्ष्य
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ता नजर आ रहा है। नए वैरियंट से तो चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इन सब हालात के बीच ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भीड़ बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पंजीयन कराने का प्रयास निरंतर जारी है। मगर संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन खटाई में पडऩे की आशंका बलवती हो गई है। हालांकि अब तक राजस्थान क्रीड़ा परिषद या खेल विभाग ने संक्रमण के खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक के आयोजन को टालने को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। इसमें खिलाडिय़ों के भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है।
ऐसे में जिला व उपखंड प्रशासन से लेकर खेल विभाग व शिक्षा विभाग तक अधिकाधिक खिलाडिय़ों के पंजीयन को लेकर प्रयासरत हैं। जिले से गत दिवस तक एक लाख 42 हजार से अधिक खिलाडिय़ों के पंजीयन कराए जा चुके हैं। जिले से दो लाख खिलाडिय़ों के पंजीयन का लक्ष्य है। वहीं प्रदेश भर से 50 लाख खिलाडिय़ों के पंजीयन का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 2603939 पंजीयन हो चुके हैं। जिले की बात करें तो ग्रामीण ओलम्पिक में जो पंजीयन हुए हैं, उसमें से सबसे अधिक कबड्डी व खो-खो में कराए गए हैं।
सब रहेगा समिति के जिम्मे
ग्रामीण ओलम्पिक के तहत खेलों का ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तर पर आयोजन होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया जा चुका है। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय समिति के संयोजक संबंधित सरपंच को बनाया गया है। जबकि प्रधानाचार्य, ग्राम सचिव, पटवारी व शारीरिक शिक्षक सदस्य बनाए गए हैं। इनके जिम्मे खिलाडिय़ों को पंजीयन वास्ते प्रोत्साहन, पंजीयन, राजस्व ग्राम की टीम बनाना, पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन, खेल उपकरणों व किट का वितरण तथा विजेता टीमों को ब्लॉक स्तर में भाग लेने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होगी।
कैसे होंगे आयोजन
ग्रामीण ओलम्पिक में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल तथा हॉकी को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सम्मिलित सभी राजस्व गांवों की टीम बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी।

Updated on:
29 Nov 2021 10:47 pm
Published on:
29 Nov 2021 10:47 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति