हनुमानगढ़

चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह

हनुमानगढ़. टोक्यो ओलम्पिक में खेल रहे भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एसकेडी विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
2 min read
चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह
चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह

चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह
- प्रशासन व बार संघ ने खेला मैत्री क्रिकेट मैच
हनुमानगढ़. टोक्यो ओलम्पिक में खेल रहे भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एसकेडी विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की मेजबानी में उनके नव निर्मित क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं बार संघ सदस्यों के बीच मैच हुआ। जिला प्रशासन टीम की कप्तानी कलक्टर नथमल डिडेल एवं बार संघ टीम की कप्तानी जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. संजीव मांगो ने की। जबकि एसपी प्रीति जैन, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्रसिंह लेघा एवं गुरुगोविन्द सिंह चैरिटेबल अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने टीम का उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बनाए। नवीन कुमार ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। बार संघ की टीम 82 रन ही बना सकी। मैच में राजीव गोदारा एवं विक्रम सिंह अम्पायर थे। जबकि बलविन्द्र खोसा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। समापन समारोह में डीजे संजीव मोगा एवं कलक्टर डिडेल ने विश्वविद्यालय के स्टेडियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिल सकेगा। आरसीए को यहां राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं मैच कराने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय के वाइस चैयरपर्सन वरूण यादव एवं निदेशक निदेश जुनेजा ने स्टेडियम की प्रस्तावित रूपरेखा की जानकारी दी। चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। साथ ही गिलोय के पौधे भेंट किए।
जिला प्रशासन की टीम में एडीएम अशोक असीजा, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत, सुनील गोदारा, मनसुख, देवीलाल आदि शामिल रहे। बार संघ की टीम में भगवानदास, मनोज त्यागी, संदीप सिहाग, देेेवेन्द्र, राजीव, यादविन्द्र शेखावत, नितिन छाबड़ा आदि शामिल रहे। इस दौरान मोहित बलाडिया, विजय वर्मा, रामनिवास मांडन, सरपंच जगतार सिंह, नवजोत सिंह, डॉ. अजय जुनेजा, डॉ. विक्रम मेहरा आदि मौजूद रहे।

Updated on:
25 Jul 2021 09:41 pm
Published on:
25 Jul 2021 09:41 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति