हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर

हनुमानगढ़. टाउन में बस स्टैंड के सामने स्थित धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान विद्युत तारों की चपेट में आने से मिस्त्री एवं मजदूर झुलस गए। उनमें से मजदूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर
हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर

हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर
- टाउन बस स्टैंड के सामने स्थित धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान हादसा
हनुमानगढ़. टाउन में बस स्टैंड के सामने स्थित धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान विद्युत तारों की चपेट में आने से मिस्त्री एवं मजदूर झुलस गए। उनमें से मजदूर की मौत हो गई। मिस्त्री की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस व गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे तथा मिस्त्री को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार टाउन स्थित महावीर दल धर्मशाला में लम्बे समय से मरम्मत कार्य चल रहा है। धर्मशाला की पिछली दीवार पर गुरुवार को पलस्तर किया जा रहा था। इसके लिए लोहे की सीढ़ी (घोड़ी) लगाई गई। दोपहर करीब तीन बजे मिस्त्री राजू स्वामी (32) पुत्र बुधराम स्वामी निवासी गांव शेरेकां तथा मजदूर सुनील मेघवाल (24) पुत्र इन्द्राज मेघवाल निवासी अमरपुरा थेहड़ी गली में लगी सीढ़ी (घोड़ी) को आगे सरका रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाइ वोल्टेज विद्युत तारों से सीढ़ी छू गई। सीढ़ी में करंट प्रवाहित होने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मजदूर सुनील मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। मिस्त्री राजू स्वामी झुलसी अवस्था में भागकर मुख्य रोड तक पहुंचा तथा गिर गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से झुलसे मिस्त्री को जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल, व्यापारी बालकिशन गोल्याण सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। टाउन थाने के एएसआई शिवनारायण ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी। शाम को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
23 Apr 2021 09:52 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति