हनुमानगढ़

नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी, 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले की जंक्शन मंडी में नरमा-कपास की आवक शुरू हो गई है। सोमवार को चालू खरीफ सीजन की नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए मंडी पहुंंची।  
less than 1 minute read
नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी, 6831  रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका
नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी, 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका

नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी
-शुरुआती भाव ठीक मिलने से किसानों को राहत

-पहले दिन नरमा 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका

हनुमानगढ़. जिले की जंक्शन मंडी में नरमा-कपास की आवक शुरू हो गई है। सोमवार को चालू खरीफ सीजन की नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए मंडी पहुंंची। पहले दिन नरमा 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। इस मौके पर व्यापारियों ने उत्साह से बोली लगाई। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, कार्मिक आशाराम सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि चालू खरीफ सीजन में नरमा का समर्थन मूल्य ५८७५ रुपए निर्धारित है। इस तरह किसानों को शुरुआती भाव काफी अच्छे मिले हैं। सीसीआई नरमा-कपास की सरकारी खरीद कब से शुरू करेगी, इस बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक सीसीआई अधिकारियों ने समन्वय बैठक नहीं की है। मंडी में १५ अक्टूबर से कपास की बम्पर आवक शुरू हो जाएगी। पंद्रह दिसम्बर तक आवक खूब रहेगी।
............................

Updated on:
30 Aug 2021 09:14 pm
Published on:
30 Aug 2021 09:14 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति