हनुमानगढ़

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था ये गंदा काम, पुलिस ने इस तरह बिछाया जाल

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था ये गंदा काम, पुलिस ने इस तरह बिछाया जाल
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 5:39 AM IST
Feature image

हनुमानगढ़.

पुलिस ने सोमवार को मसाज पार्लर की आड़ में देह का धंधा कराने का भंडाफोड़ किया। जंक्शन स्थित स्पा सेंटर पर नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने संचालक सहित दो महिलाओं को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया। डीएसपी विरेन्द्र जाखड़ व जंक्शन थाना प्रभारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

निरंतर शिकायतें

पुलिस के अनुसार जंक्शन में एक हॉस्पीटल के सामने कई महीनों से गैलेक्सी ब्यूटी के नाम से स्पा संचालित किया जा रहा था। इसमें मसाज आदि की आड़ में बाहर से लड़कियां बुलाकर वेश्यावृत्ति कराने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। निरंतर मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत पुलिस ने पड़ताल की।

पीटा एक्ट में गिरफ्तार

इसके बाद सोमवार शाम को नकली ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी स्पा गया। स्पा संचालिका ने सौदा तय कर भीतर से दिल्ली की लड़की बुलाई। इशारा मिलते ही पुलिसकर्मियों ने स्पा पर छापा मारा। मौके से स्पा संचालिका व दिल्ली निवासी एक युवती को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस साल के शुरुआत में भी हॉस्पीटल के पास स्थित एक घर में पुलिस ने छापा मार वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा सुरेशिया इलाके से भी इस साल अब तक दो वेश्यावृत्ति के अड्डे पकड़े जा चुके हैं।

Read other News---

उधर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती ह्रदय रोग पीडि़त महिला से दुष्कर्म के प्रयास मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पीडि़ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन शव लेकर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुए। 35 वर्षीय मृतका नोहर कस्बे की निवासी है। उसे पहले 21 जून को जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। वहां उससे दुष्कर्म का प्रयास हुआ। इस घटना के अगले दिन हालत बिगडऩे पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों ने पांच जुलाई को पीएमओ डॉ. दीपकमित्र सैनी के समक्ष मौखिक शिकायत करते हुए विरोध जताया था।

Published on: