हनुमानगढ़

नशे की बीमारी से मुक्ति के लिए जागरुकता की संजीवनी जरूरी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे ऑपरेशन संजीवनी के तहत रविवार को मैराथन दौड़ तथा साइकिल रैली निकाली गई।

less than 1 minute read
नशे की बीमारी से मुक्ति के लिए जागरुकता की संजीवनी जरूरी

नशे की बीमारी से मुक्ति के लिए जागरुकता की संजीवनी जरूरी
- हनुमानगढ़ में मैराथन व साइकिल रैली से नशा मुक्ति का संदेश
- ऑपरेशन संजीवनी के तहत निकाली नशा विरोधी रैली
हनुमानगढ़. जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे ऑपरेशन संजीवनी के तहत रविवार को मैराथन दौड़ तथा साइकिल रैली निकाली गई। जंक्शन स्थित भगतसिंह चौक से दौड़ व रैली को रवाना किया गया जो टाउन के राजवी पैलेस के पास सम्पन्न हुई। इससे पहले भगतसिंह चौक पर पुलिसकर्मी, विभिन्न संगठनों के सदस्य तथा नागरिक एकत्र हुए। एसपी प्रीति जैन ने मैराथन व रैली को रवाना करने के लिए अपनी हरी झंडी मौके पर मौजूद बालिका को थमा दी।
इसके बाद बालिका, कलक्टर जाकिर हुसैन, एसपी प्रीति जैन तथा नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विजेताओं को राजीव पैलेस परिसर में आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। एसपी प्रीति जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए नशे पर अंकुश लगाने को लेकर किए जा रहे पुलिस के प्रयासों में सहयोग की अपील की। साइकिल रैली में भटनेर किंग्स क्लब के उपाध्यक्ष रवि दाधीच, करण गर्ग एवं सचिव गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में संगठन सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा, तहसीलदार दानाराम, टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह आदि भी मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने बताया कि जिले को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से ऑपरेशन संजीवनी का आगाज 20 दिसम्बर को किया गया था। जिला प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने पोस्टर विमोचन कर ऑपरेशन शुरू किया था। अब तक ऑपरेशन संजीवनी के तहत नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

Published on:
24 Jan 2021 07:55 pm
Also Read
View All