हनुमानगढ़

घर में अकेली नाबालिग के साथ अश्लील हरकत

घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने व बेचने की दी धमकी
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 3:41 PM IST
jaipur crime news in hindi
molestation with girl in anoopgarh

संगरिया. घर में अकेली दो नाबालिग बहनों के साथ दंपती ने कई जनों के साथ मिलकर जबरन घुसकर मारपीट की। अश£ील हरकतें करने के बाद उन्हें उठाकर बेचने व रिवॉल्वर की गोली मारने तथा गंडासी से मारने की धमकी दी है। जिससे परिवार भयभीत है। घटना बीती शाम हुई जब उनकी मां व दादी घर में नहीं थी। वार्ड बाइस निवासी बेवा ने अपनी तेरह वर्षीय पीडि़ता बच्ची के साथ थाने में पेश होकर इस आशय का मामला बुधवार रात दर्ज करवाया।

आरोप है कि उसके पति का स्वर्गवास करीब डेढ़ साल पूर्व हो गया। तब से वह अपनी दो पुत्रियों और सास के साथ जीवनयापन कर रही है। बुधवार शाम साढे छह बजे घर पर दोनों बेटियां थीं। उसकी सास व खुद बाजार गई थी। तभी घर पड़ौसी रमेश पुत्र पालाराम व उसकी पत्नी निशा उर्फ मंजू व एक-दो अन्य लोग उसकी अनुपस्थिति में एकराय होकर घर में घुस गए। दोनों तेरह व दस वर्षीय नाबालिग बच्चियों को बुरी तरह से पीटा और बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें की।

शोर मचाने पर उन्होंने बच्चियों को उठाकर ले जाने और बेच डालने और किसी को बताने पर गंडासी से काट डालने की धमकी दी। बच्चियों को मौके पर पहुंची उनकी दादी ने किसी तरह से बीच-बचाव करके बचाया। घटना के बाद उनकी रुलाई थमने का नाम नहीं ले रही। भयाक्रांत परिवार की सुरक्षा व सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप ये भी है कि रमेश अपराधिक प्रवृत्ति का नशेड़ी व शराबी है। इनके पास रिवॉल्वर भी है और गोली मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। पुलिस ने धारा 452, 323, 354, 34 भादंसं व 11/12 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। जांच एसएचओ मोहरसिंह पूनियां कर रहे हैं।

Published on: