हनुमानगढ़

दर्दनाक हादसाः पांव फिसलने से बेटा डिग्गी में डूबा, बचाने के प्रयास में मां की भी मौत

खेत में बनी डिग्गी से सिंचाई करते समय इंजन का पाइप सही करने के दौरान पैर फिसलने से युवा किसान व उसकी वृद्ध मां की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2023, 8:48 PM IST
wather_tanks.jpg
सांकेतिक तस्वीर

नोहर (हनुमानगढ़)। खेत में बनी डिग्गी से सिंचाई करते समय इंजन का पाइप सही करने के दौरान पैर फिसलने से युवा किसान व उसकी वृद्ध मां की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना खुईयां थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुईयां में सरकारी स्कूल के पीछे वार्ड नंबर एक निवासी मालाराम तिवाड़ी (32) पुत्र भानीराम तिवाड़ी शुक्रवार को अपनी मां व पत्नी के साथ खुईयां के सुरजनसर मार्ग स्थित खेत गया हुआ था। मालाराम खेत में बनी डिग्गी में पाइप ठीक करने के लिए उतरा तो उसका पांव फिसल गया। बेटे को डूबता देख 60 वर्षीय मां नर्बदा देवी भी उसे बचाने डिग्गी में कूद पड़ी।

सास व पति को डूबता देख मालाराम की पत्नी ने राहगीरों को रोककर उन्हें बचाने की गुहार लगाई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे दोनों को डिग्गी से बाहर निकाल कर नोहर स्थित उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर शाम को पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।

Published on: