हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया, जनता क्लीनिक खुलवाने पर चर्चा

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को सिविल लाइन सोसायटी के सामुदायिक भवन में हुई। सचिव कृष्णलाल चाहर ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2020, 7:13 PM IST
हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया, जनता क्लीनिक खुलवाने पर चर्चा
हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया, जनता क्लीनिक खुलवाने पर चर्चा

हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया
-न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में निर्णय
हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को सिविल लाइन सोसायटी के सामुदायिक भवन में हुई। सचिव कृष्णलाल चाहर ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीस सितम्बर को वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। लेकिन कोरोना संकट के चलते सर्वसम्मति से अब इस वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का निर्णय पारित किया गया है। बैठक के दौरान सामुदायिक भवन में रसोई घर का निर्माण करवाने पर महावीर रिणवा का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने जनता क्लीनिक खुलवाने को लेकर प्रयासरत रहने की बात कही। संस्था की नई स्मारिका का प्रकाशन करने व ताराचंद वाटिका के पास सर्किल बनाने पर चर्चा की। सिविल लाइन में सड़कों का निर्माण करवाने तथा पार्क विकसित करने पर नगरपरिषद का सभी ने आभार जताया। बैठक में संस्था अध्यक्ष बृजमोहन मूंड, दयाराम डोटासरा, संगठन मंत्री जगदीश सहारण, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश थापन, पार्षद सुमित रिणवा, हरफूल भांभू, प्रेम सिंह राघव, आदराम मटोरिया, रमेश दरगन, वैद्य तीर्थकुमार, रतन मेहरड़ा सहित अन्य बैठक में मौजूद रहे।

Updated on:
30 Aug 2020, 7:13 PM IST
Published on: