हनुमानगढ़

गंगमूल डेयरी के नव निर्वाचित चैयरमेन बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के नवनिर्वाचित चैयरमेन राजेंद्र मोर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने संचालन मंडल सदस्यों के साथ दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।  

2 min read
गंगमूल डेयरी के नव निर्वाचित चैयरमेन बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त

गंगमूल डेयरी के नव निर्वाचित चैयरमेन बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त
-दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने को देंगे प्राथमिकता
-नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मोर ने किया कार्यभार ग्रहण

हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के नवनिर्वाचित चैयरमेन राजेंद्र मोर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने संचालन मंडल सदस्यों के साथ दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित चैयरमेन राजेंद्र मोर ने कहा कि गंगमूल डेयरी से जुड़े हुए हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों के समस्त दुग्ध उत्पादकों व किसानों के विश्वास व गंगमूल कर्मचारियों के सराहनीय कार्य के कारण वर्तमान में गंगमूल डेयरी सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिक कार्यो में दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करना व अप्रत्यक्ष रूप से डेयरी को हानि पहुंचाने वाले भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही करना होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सर्वश्रेष्ठ कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भी दुग्ध उत्पादकों के लिए कई योजनाएं चलाई है। जो काफी सराहनीय है। सीएम के नेतृत्व में कोरोना काल में राज्य की समस्त दुग्ध डेयरियां लगातार दुग्ध व्यवसाय कर लोगों तक दुग्ध व दुग्ध उत्पादों को पहुंचा रही है। इस कार्य के लिए सभी ने मुख्यमंत्री व उनकी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि भविष्य में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान व उनके लिए उचित निर्णय को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार आदि को किसी भी हालात में सहन नहीं किया जाएगा। डेयरी संचालक मंडल सदस्य मांगीलाल भादू सहित सभी सदस्यों ने कहा कि जनता व दुग्ध उत्पादकों ने हम पर जो विश्वास जताया है हम उसे बनाए रखते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित तो करेंगे साथ ही उनके लिए नई योजनाएं लाकर दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के अधीन चल रहे पशु आहार संयंत्र को सुचारू रूप से व गुणवत्ता के साथ गतिशील रखा जाएगा। इससे दुग्ध उत्पादकों को कम कीमत पर अधिक गुणवत युक्त पशु आहार मिल सकेगा। साथ ही संघ की ओर से से दी जा रही सुविधाएं जैसे बीमा सुविधा, पशु टीकाकरण सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को भी ज्यादा से ज्यादा विस्तार किया जाएगा। साथ ही गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की ओर से कोरोना काल के बाद पशुओं के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर डेयरी एमडी पीके गोयल, संचालन मंडल सदस्य दीपाराम मूंड, शंकर कलानिया, श्योपतराम बाना, राजेश जाखड़, विनोद भादू, राधेश्याम गोदारा, मांगीलाल भादू व सुदेश मोर, लोकेन्द्र कुलडिय़ा, इन्द्र सिद्धू, राकेश भादू, साहबराम बना, सुशील भादू, दौलतराम, रिशु सहारण, सीताराम आदि मौजूद रहे।

डेयरी पर नजर
श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड हनुमानगढ़, गंगमूल डेयरी की स्थापना ३० जनवरी १९८४ को की गई। शुरुआती दौर में संघ ने दस संकलन केंद्रों का एक रूट बनाकर 300 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दुग्ध संकलन कार्य शुरू किया था। जो अब हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में करीब ५७४ क्रियाशील पंजीकृत समितियों, ५२० संकलन केंद्रों से प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर दूध संग्रहित कर रही है।

Published on:
27 Apr 2021 11:00 am
Also Read
View All