हनुमानगढ़

Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, भाजपा में हलचल नहीं

Loksabha chunav 2024 : लोक सभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं। विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद कांग्रेस जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, वहीं प्रदेश की पच्चीस में से पच्चीस सीटों पर जीत का दावा करने वाली भाजपा में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही।
2 min read
bjp-congress
bjp-congress

Loksabha chunav 2024 : लोक सभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं। विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद कांग्रेस जहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, वहीं प्रदेश की पच्चीस में से पच्चीस सीटों पर जीत का दावा करने वाली भाजपा में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त लोकसभा क्षेत्र के समन्वय और प्रभारी गंगानगर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर टिकट के दावेदारों से आवेदन ले चुके हैं। भाजपा में अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव में गंगानगर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच पर जीत दर्ज की। आठों सीटों पर मतों के अंतर को देखें तो कांग्रेस को भाजपा से 83890 मत अधिक मिले। पिछले लोकसभा चुनाव में साढ़े चार लाख से भी अधिक मतों के अंतर से हारी कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा से अधिक मिले मत संजीवनी लग रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने प्रदेश के पच्चीस लोकसभा क्षेत्रों में चलने वाले कार्यकर्ता संवाद अभियान की शुरुआत गंगानगर लोकसभा क्षेत्र से की।


लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त लोकसभा क्षेत्र समन्वयक दिनेश कस्वां लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। कार्यकर्ता संवाद के जरिए प्रदेशअध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी गंगानगर लोकसभा सीट पर जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दे चुके। इसके बाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद जैन भाया और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर टिकट के दावेदारों से आवेदन ले चुके हैं।


पिछले दिनों अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीतसिंह कंग के परिवार में शादी समारोह के निमित्त रखे गए पाठ के भोग में शामिल होने के लिए आए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर गए थे। उसके बाद भाजपा में कोई हलचल नहीं दिख रही। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर आई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी पार्टी में कोई उत्साह नहीं दिखा। इस यात्रा को अधिकारियों ने जैसे-तैसे पूरा करवाया।


विधानसभा क्षेत्र - कांग्रेस - भाजपा

गंगानगर- 38111 - 79978

सादुलशहर - 57999 - 74433

करणपुर - 94950 - 83667

रायसिंहनगर - 78532 - 64866

सूरतगढ़ - 115140 - 65622

हनुमानगढ़ - 59366 - 79625

संगरिया - 98341 - 65622

पीलीबंगा - 143091- 87818

Updated on:
07 Feb 2024 11:08 am
Published on:
07 Feb 2024 11:04 am
Also Read
View All