हनुमानगढ़

उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

- तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता- एसकेडी खेल मैदान में हो रही प्रतियोगिता

2 min read
उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

हनुमानगढ़. राज्य स्तरीय अंडर 16 उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को समारोह पूर्वक एसकेडी यूनिवर्सिटी के किक्रेट खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भादरा के विधायक बलवान पूनिया, अध्यक्षता सीआरपीएफ के आईजी गिरीश चावला ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल, पीलीबंगा के पूर्व चेयरमैन सुभाष गोदारा, श्री गुरु गोविंद सिंह चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसकेडी यूनिवर्सिटी के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, एसकेडी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एसके दास आदि ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों का परिचय लेकर की गई। स्वागत भाषण देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर 16 उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एक दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 3 दिन में कई जिलों के खिलाड़ी अनेकों मैच खेलेंगे। उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसकेडी विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलवान पूनिया ने खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी होना चाहिए। जीवन में एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवान्वित करता है। सीआरपीएफ आईजी गिरीश चावला ने कहां कि अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है।

एसकेडी यूनिवर्सिटी के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने जिला किक्रेट संघ की सराहना करते हुए कहा कि संघ द्वारा खिलाडिय़ों को किक्रेट में उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया जा रहा है। संघ के प्रयासों के कारण हनुमानगढ़ के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है जोकि सराहनीय है। जुनेजा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और हनुमानगढ़ में खेलों के लिए उच्च स्तरीय वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए एसकेडी यूनिवर्सिटी में एसकेडी स्पोर्ट्स एकेडमी संचालित की जा रही है। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संजीव बेनीवाल, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, संगठन सचिव पंकज सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य राकेश मटोरिया आदि मौजूद रहे।


कबड्डी प्रतियोगिता में राहुल रहा बेस्ट प्लेयर
....+फोटो...
टिब्बी. खेल महाकुम्भ महासंघ इंण्डिय़ा के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव श्योदानपुरा का राहुल स्वामी बेस्ट प्लेयर रहा। हरियाणा की टीम की ओर से खेलते हुए राहुल स्वामी को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट प्लेयर व बेस्ट रेडर का पुरस्कार दिया गया। राहुल स्वामी के खेल के दम पर हरियाणा की टीम प्रतियोगिता में विजेता रही। राहुल स्वामी के पिता श्योदानपुरा निवासी सुरेन्द्र स्वामी, ताऊजी विनोद स्वामी आदि ने राहुल की उपलब्धि पर खुशी जताई तथा उसकी सफलता के लिए उसकी कोच गीता रोहतक का आभार जताया।

Published on:
29 Nov 2021 10:44 pm
Also Read
View All