https://www.patrika.com/rajasthan-news/
हनुमानगढ़/भादरा. माकपा ने क्षेत्र में नहरी पानी व सिंचाई समस्या , फसल बीमा क्लेम, सड़को के निर्माण, राजकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर सड़क पर रहकर सघर्ष किया है। राज के लोग दोनो हाथो से जनता को लूटने में लगे हुए है। स्थानीय अनाज मण्डी में माकपा की ओर से आयेाजित विशाल विजय संकल्प रैली की आम सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड बलवान पूनिया ने यह बात कही। उन्होने कहा कि अब चुनाव सिर पर आने के चलते शिलापट्ट लगाकर विकास का नाटक किया जा रहा है शहर व ग्राम की सड़के टुटी पड़ी है ,नहरो में पूरा पानी नही है व टेल तक सिंचाई पानी नही पहुंच रहा है। भादरा की जनता को सिर्फ राज ही नही आवाज भी चाहिए। उन्होने ग्रामीणो से आह्वान किया कि जनता के मुद्दो पर जन सघर्ष को मजबूत कर उनकी पेरवी करे।
जनसभा में पूर्व विधायक कामरेड अमराराम ने कहा कि राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकारो ने अच्छे दिनो का नारा देकर जनता को लूटने का काम किया है। नोटबन्दी व जीएसटी लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है मुख्यमंत्री गोरव यात्रा के नाम पर जनता के पैसो से अपनी नाकामी की यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस आम जनता की बात करने की बजाय राज मांगने की रट लगाये हुए है। माकपा ने ही चार सालो में बिजली, कर्ज माफी, फसलो के भाव ,आमजन के मुददो पर विपक्ष की भूमिका निभाई है। जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, किराडाबाडा बड़ा कर महगाई से आमजन को तरस कर दिया है। 15 लाख युवाओ को रोजगार के नाम पर ठगा गया है।
माकपा नेता रधुवीर वर्मा ने कहा कि कांंग्रेस व भाजपा ने जनता को लावारिस बनाकर छोड़ दिया है। कवि विनोद स्वामी , रोहताश सोलंकी , जयप्रकाश ढाका, के साथ -साथ अधिवक्ता छबीलालाल मुण्ड, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलवान फगेडिय़ा, प्रोफेसर ओम जांगू, कुलदीप भाम्भू, संदीप बिजारिणया, सरपंच रोहताश सिलन, महावीर बैनीवाल, राजेन्द्र बेरड, देवीलाल भाकर, धनपतराम, जगदीश पूनिया, राजेन्द्र, साधुराम मेघवाल, कच्चा आडतिया व्यापार संघ अध्यक्ष शिवभगवान ढीलकीवाला, ओमप्रकाश पूनिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनीता पूनिया, मोहिनी कासनिया, सुनील बुरा, इब्राहिम खां, रज्जाक खां, याकुब खां, बाबू खां, सतपाल शर्मा, मुलाराम, अधिवक्ता सुरजीत बिजारिणया, विक्रम शर्मा ने भी कामरेड बलवान पूनिया का स्वागत किया।