हनुमानगढ़

अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप

हनुमानगढ़. अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप
अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप


अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप
प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़. अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से फीस वसूल किए जाने संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसमें गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की ओर से विद्यालय खुलने के उपरांत विद्यार्थियों से केवल गत सत्र में लिए गए शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस) में 70 प्रतिशत (सीबीएसई) कटौती कर ही लिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि आपके विद्यालय की ओर से स्कूल खुलने से पूर्व ही गत सत्र से 10 प्रतिशत फीस वृद्धि कर मय वार्षिक शुल्क की मांग की जा रही है। निर्देशों के अनुसार विद्यालय खुलने से पूर्व ऑनलाईन शिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से उक्तानुसार निर्धारित शिक्षण शुल्क का 80 प्रतिशत कैपिसिटी बिल्डिंग शुल्क के रूप में लिया जाएगा। विद्यालय खुलने से पूर्व ऑनलाईन शिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से गत सत्र से 10 प्रतिशत फीस वृद्धि कर मय वार्षिक शुल्क की मांग की जा रही है।उक्त फीस न भरने की स्थिति में विद्यार्थियों को बार-बार ऑन-लाइन शिक्षण से वंचित किया जा रहा है तथा बार-बार नाजायज फीस मांग कर विद्यार्थियों कों मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। आरोप लगाया कि ऑनलाइन शिक्षा में भी हाइटेक एजूकेशन देने की जगह पर खानापूर्ति की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार की गाइडलाइन के अनुसार फीस लेने की मांग की गई। इस मौके पर एडवोकेट अमित माहेश्वरी, विनोद बंसल, अब्दुल सतार, अरविंद कुमार, पवन कुमार, अतुल बंसल आदि मौजूद रहे।

****

Published on:
28 Nov 2020 08:35 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति