हनुमानगढ़

Rajasthan News: पाकिस्तान से आया जहाजनुमा गुब्बारा तो मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

राजस्थान में एक बार फिर दुश्मन देश से गुब्बारा आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे।
2 min read
India-Pakistan border

Hanumangarh News : हनुमानगढ़। राजस्थान में एक बार फिर दुश्मन देश से गुब्बारा आने से हड़कंप मच गया। अनूपगढ़ में अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा से कुछ ही दूरी पर एक खेत में जहाजनुमा गुब्बारा मिला। गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और एसजीए लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ में रावला मंडी गांव के एक खेत में आज सुबह पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। हरे और सफेद रंग का हवाई जहाज जैसे दिखने वाला गुब्बारा मिलने पर गांववाले सहम गए। गुब्बारे को देखा तो उसे पर पाकिस्तान लिखा हुआ था। किसी साजिश की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत रावला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी गुब्बारे की जांच में जुटे हुए है।

गुब्बारे पर इंग्लिश में एसजीए लिखा मिला

कार्यवाहक थाना अधिकारी मोहनलाल मीणा ने बताया कि हवाई जहाज जैसे दिखने वाले गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस व एसजीए लिखा हुआ है। यह 22 आरजेडी की रोही में मिला है, जो भारत-पाकिस्तान सरहद से करीब 64 किलोमीटर अंदर है। हालांकि, जांच के दौरान गुब्बारे के साथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

थानाधिकारी ने बताया कि कई बार हवा के तेज प्रभाव के साथ गुब्बारे उड़कर सीमा के पास आ जाते हैं। लेकिन, सीमावर्ती इलाका होने के कारण हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि अगर वह इलाके में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसी तथा पुलिस को दें।

Updated on:
07 Jul 2024 03:41 pm
Published on:
07 Jul 2024 03:41 pm
Also Read
View All
राजस्थान: कोई था इकलौता बेटा, तो किसी की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी; एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा मातम

हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

हनुमानगढ़ MLA गणेशराज बंसल पर एक और केस दर्ज, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलाने का आरोप

हनुमानगढ़: 3 साल बाद जब सामने आया बेटा तो छलके मां के आंसू, 2500 किमी का सफर तय कर सेवादारों ने कराया मिलन

हनुमानगढ़: अस्पताल के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, आक्रोशित लोगों ने चिकित्सा स्टॉफ भर्ती करने की उठाई मांग