हनुमानगढ़

राजस्थान में यहां पुलिस की गिरफ़्त में आया ये हिस्ट्रीशीटर, अब कर बैठा ये बड़ा अपराध

राजस्थान में यहां पुलिस की गिरफ़्त में आया ये हिस्ट्रीशीटर, अब कर बैठा ये बड़ा अपराध  
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 9:10 PM IST
history sitter
history sitter

हनुमानगढ़।

राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में मारपीट व छीना झपटी करने के प्रकरण में टाउन पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यूनुस उर्फ मिर्जा (40) पुत्र चिरागदीन निवासी लखूवाली टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर छीनी गई नकदी में से सात सौ रुपए व वारदात में इस्तेमाल एक मोटर साइकिल तथा रॉड बरामद की है। आरोपित यूनुस को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

गौरतलब है कि कालूराम (30) पुत्र डोगरराम बाजीगर निवासी रामसरा पीएस नोहर ने 12 अप्रेल को मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि 11 अप्रेल की शाम को अपने गांव रामसरा से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तूड़ा भरकर हनुमानगढ़ के एक ईंट भट्ठा के लिए रवाना हुआ। उसकी ट्रॉली में इशाक मोहम्मद पुत्र यूसुफ व रमजान पुत्र नादर खान सो रहे थे। उसके पीछे ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भरकर इशाक खान आ रहा था।

रात करीब एक बजे जब वह गांव मैनावाली के पास बन रही पुलिया पर पहुंचे वहां खड़ी दो लड़कियों ने ट्रैक्टर रूकवा लिया। तभी चार लड़के और आए। चारों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। चारों ने उससे डंडे-रॉड से मारपीट की और जेब से 2600 रुपए निकाल लिए। तभी पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा इशाक खान वहां पहुंच गया। आरोपितों ने उससे भी 2500 रुपए छीन लिए।

शोर शराबा सुनकर ट्रॉली में सो रहे इशाक व रमजान भी नीचे आ गए। आरोपितों ने इशाक के भी चोटें मारी। तभी आसपास की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित मोटर साइकिल व पिकअप पर सवार होकर वहां से भाग गए। कालूराम के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपित एक-दूसरे को मिर्जा उर्फ यूनुस व लंबा पुकार रहे थे। इस पर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ नामजद व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on: