राजस्थानी के प्रति अनूठा पे्रम राजस्थानी को व्यावहारिक भाषा बनाने के लिए टै्रक्टर ट्रॉली पर लिखे स्लोगन
हनुमानगढ़. पीलीबंगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोलनगर के चक 42 एसएसडब्ल्यू में एक किसान सुरेंद्र गोदारा ने राजस्थानी की मान्यता दिलवाने के लिए उन्होंने अपनी नई ट्रॉली के पीछे राजस्थानी की मान्यता देने का संदेश लिखवा कर जनता से अपील की है। किसान गोदारा ने बताया कि सरकार से मान्यता लेने से पहले आम जन पहले खुद राजस्थानी भाषा को व्यवहार की भाषा बनाकर मान्यता दें। राजस्थानी भाषा को व्यवहार की भाषा बनाकर मान्यता देने वाले मॉडल गांव बहलोलनगर में जगह जगह राजस्थानी भाषा के बैनर पोस्टर लगे हैं। आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी के संयोजक हरीश हैरी से प्रेरणा लेकर किसान ने नई ट्राली पर राजस्थानी भाषा के संदेश लिखवाकर आम जन को राजस्थानी भाषा को मान्यता देने को लेकर जागरूक करने का कार्य किया है।(पसं.)
समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
रावतसर. ब्राह्मण पंचायत धर्मशाला में ब्राह्मण नव युवक समिति की अध्यक्ष भजनलाल पंचारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एडवोकेट रामनिवास शर्मा का विप्र फाउंडेशन का तहसील अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। रामनिवास शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के कार्यों व उद्देश्य की जानकारी दी। निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इसके बाद समिति की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर कई प्रस्ताव लिए गए। बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र पुरोहित, छगन जोशी, शिवरतन पारीक, बंशीधर धानसीया, खियाराम जोशी, एडवोकेट उमेश शर्मा, घनश्याम पीपलवा, गौरीशंकर बच्छ, लालचंद पुरोहित, नंदराम चोटिया, एडवोकेट हनुमान शर्मा, एडवोकेट उमाशंकर शर्मा, पवन जोशी, हनुमान पुरोहित, अरुण सेवग, राजेंद्र जोशी, रमेश खंडेलवाल, विनोद उपाध्याय, राकेश शास्त्री, श्याम पारीक, जगदीश पुरोहित, राजेंद्र दायमा आदि मौजूद रहे।