हनुमानगढ़

हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शहर के प्रमुख व्यापारी के मुनीम से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
2 min read
हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन
हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन

हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन
- व्यापारी के मुनीम से दो करोड़ मांगने का मामला
- दोनों आरोपियों को भिजवाया जेल
हनुमानगढ़. शहर के प्रमुख व्यापारी के मुनीम से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण बिश्नोई निवासी अमर कॉलोनी, घड़साना तथा कार्तिक जाखड़ पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दो केएलएम, रावला ने अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने की बात स्वीकारी है। जेल में सख्ती के चलते गैंग को हरियाणा के यमुनानगर का गैंगस्टर काला राणा ऑपरेट कर रहा था। वह हरियाणा पुलिस का पांच लाख का इनामी फरार आरोपी है। इन दिनों वह थाईलैंड, यूके, दुबई में अपने ठिकानों से सोशल मीडिया के जरिए गिरोह चलाता है। काला राणा वर्जुअल कॉल पर ही आशीष से बात करता था। वह फायरिंग के लिए टारगेट बताता था। इससे आगे का सारा काम आशीष करता था। पुलिस के अनुसार फिरौती की रकम का गैंग के बदमाश क्या करते थे, इस बारे में पूछताछ करने पर यह बात सामने आई है कि वे फिरौती की रकम का हवाला के माध्यम से लेन-देन करते थे। उस हिसाब से आपस में रुपए बांट लेते थे। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने श्रीगंगानगर के फाइनेंसर एलडी मित्तल के दामाद शुभम पर नवम्बर 2020 में फायरिंग की थी। दिसम्बर 2020 में रायसिंहनगर के फाइनेंसर राकेश खटीक उर्फ लाला के मकान पर भी फायरिंग की थी। इस संबंध में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन दोनों मामलों में इनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके टारगेट पर और कौन-कौन लोग थे, इसका पता लगाने के लिए जंक्शन पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में इस गैंग के ऋतिक बॉक्सर की भी संलिप्तता सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जाएगा।
क्या था प्रकरण
गौरतलब है कि 26 जनवरी को रवि धानका (38) पुत्र सतपाल धानका निवासी वार्ड 7, सेक्टर 12 ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह व्यापारी इन्द्र हिसारिया पुत्र शिवकुमार हिसारिया निवासी दुर्गा कॉलोनी के यहां मुनीमी का कार्य करता है। 24 जनवरी को मोबाइल फोन पर अज्ञात नम्बरों से 14 बार व्हाट्सएप कॉल आई। 25 जनवरी को फिर अनजान नम्बरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने कहा कि हम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहे हैं। दो करोड़ रुपए मांगते हुए रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात जने के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस आरोपी कार्तिक को श्रीगंगानगर स्थित केन्द्रीय कारागृह तथा आशीष बिश्नोई को रायसिंहनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

Updated on:
25 Feb 2021 10:19 pm
Published on:
25 Feb 2021 10:19 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति