हनुमानगढ़

तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को 27 अक्टूबर से बारह जनवरी तक तीन में एक समूह में चलाया जाएगा। इसका रेग्यूलेशन मंजूर कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घड़साना आंदोलन के बाद जो समझौता वार्ता हुआ था, इसकी पालना में नया रेग्यूलेशन जारी कर दिया गया है।  
less than 1 minute read
तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी
तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी

तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी
-इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी
-२७ अक्टूबर से १२ जनवरी तक तीन में एक समूह चलेंगी नहरें

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को 27 अक्टूबर से बारह जनवरी तक तीन में एक समूह में चलाया जाएगा। इसका रेग्यूलेशन मंजूर कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घड़साना आंदोलन के बाद जो समझौता वार्ता हुआ था, इसकी पालना में नया रेग्यूलेशन जारी कर दिया गया है। बारह जनवरी के बाद बांधों में उपलब्ध पानी के आधार पर इसकी समीक्षा करके आगे का रेग्यूलेशन तैयार किया जाएगा। इस तरह तीन में एक समूह में इंदिरागांधी नहर को चलाने से अब किसान रबी फसलों की बिजाई समय पर कर सकेंगे। पूर्व में २६ अक्टूबर तक इंदिरागंाधी नहर को चार में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया था। इसके बाद अब नहरें तीन में एक समूह में चलेगी। पूर्व में चार में एक समूह के रेग्यूलेशन को नकारते हुए किसानों ने रबी बिजाई को देखते हुए तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू करने की मांग की थी। इसे लेकर लंबा आंदोलन चला। सरकार तक बात पहुंचने पर अब किसानों की मांग पर गौर करते हुए तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू किया जाएगा। २७ अक्टूबर से बारह जनवरी तक इंदिरागांधी नहर में ७८५० क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाया जाएगा।

Published on:
22 Oct 2021 10:05 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति