हनुमानगढ़

सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। जंक्शन मंडी में 40500 बैग गेहूं की सरकारी खरीद की गई।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2021, 8:33 AM IST
सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन
सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन

सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन
-गेहूं की ऑनलाइन खरीद में आ रही दिक्कतें
हनुमानगढ़. जिले की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। मंगलवार को जंक्शन मंडी में ४०५०० बैग गेहूं की सरकारी खरीद की गई। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता के चलते किसानों को गेहूं बेचने में काफी पसीना भी बहाना पड़ रहा है। मंगलवार को स्थिति यह थी कि किसान ट्रॉलियों में गेहूं भरकर ला रहे थे। लेकिन सर्वर में दिक्कत होने के चलते उनके टोकन जारी नहीं हो पा रहे थे। एफसीआई अधिकारी सर्वर धीरे चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे। इस स्थिति में ऑनलाइन खरीद किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने सरकार को ऑफलाइन खरीद को लेकर ज्ञापन भी भेजा था। लेकिन सरकार ने अभी तक ऑफलाइन खरीद को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। गेहूं की ऑनलाइन खरीद में आ रही दिक्कतें।

Updated on:
14 Apr 2021, 8:33 AM IST
Published on: