हनुमानगढ़

त्योहरी सीजन में रौनक लौटने की उम्मीद, नवरात्र से बाजार में खरीददारी बढऩे की आस में दुकानदारों ने की तैयारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। इस बीच त्योहरी सीजन भी दस्तक देने को है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र से बाजार में उछाल आएगा।  
2 min read
नवरात्रों की पूर्व संध्या पर एक दुकान में पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं
श्रीगंगानगर की विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर मार्केट में शुक्रवार शाम नवरात्रों की पूर्व संध्या पर एक दुकान में पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। पत्रिका

त्योहरी सीजन में रौनक लौटने की उम्मीद, नवरात्र से बाजार में खरीददारी बढऩे की आस में दुकानदारों ने की तैयारी
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। इस बीच त्योहरी सीजन भी दस्तक देने को है। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र से बाजार में उछाल आएगा। सरकार यदि नियमों में छूट देती है तो लोग खरीददारी को लेकर बाजार की तरफ रुख करेंगे।
त्योहारी सीजन की बात करें तो नवरात्र से पहले ही बाजार अपना संदेश दे रहा है। जिले में लोग दुपहिया, चारपहिया वाहनों व इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की बुकिंग करवाने में उत्साह दिखा रहे हैं। अकेले नवरात्र में ८०० से १००० बाइक की बिक्री होने की बात शोरूम संचालक कह रहे हैं। इसकी बुकिंग भी काफी लोग करवा चुके हैं। इसी तरह इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की बुकिंग को लेकर भी लोगों में उत्साह है। अच्छी खरीदारी होने की आस में दुकानदार मॉल का स्टॉक करने में अभी से लग गए हैं।

बरस रहा धन
जिले की मंडियों में खरीफ फसलों को बेचने में किसान जुटे हुए हैं। इससे करोड़ों का धन किसानों की जेब में जाएगा। ऐसे में बाजार में त्योहारी सीजन में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

गाइड लाइन का इंतजार
त्योहारी सीजन में खरीदारी को लेकर सरकार कोरोना से संबंधी किस तरह की गाइड लाइन जारी करती है, इसका सब दुकानदारों को इंतजार है। गाइड लाइन जारी करने के बाद ही मिठाई, पटाखा के कारोबारी अपनी तैयारी में जुटेंगे।

......यह बोले व्यापारी.....
खूब हो रही बुकिंग
त्योहारी सीजन में जिले में पांच हजार से अधिक बाइक की बिक्री होने की उम्मीद है। इसकी बुकिंग को लेकर लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं। कम ब्याज दर पर हम ग्राहकों को बाइक उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही कई तरह के उपहार भी दे रहे हैं।
-नंदन कर्मचंदानी, श्री गोविंदम टीवीएस, हनुमानगढ़

सुधर रहा बाजार
सरकार की ओर से आगामी दिनों में त्योहारी सीजन को लेकर जो गाइड लाइन जारी की जाएगी, उसका हमें इंतजार है। कोरोना काल में जिस तरह से बाजार मंदा रहा, उसकी तुलना में त्योहारी सीजन की आहट से बाजार में काफी सुधार नजर आ रहा है। लोग बाजार में पैसा लगाने लगे हैं।
-हरिराम सैनी, दुकानदार, हनुमानगढ़

Published on:
17 Oct 2020 10:42 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति