हनुमानगढ़

किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के हो रहे चुनाव में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। टिब्बी व संगरिया में चल रहे मतदान में सर्दी के कारण अभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ अभी नजर नहीं आ रही है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2020, 9:45 AM IST
किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार
किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार

किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार
-आज जिले की टिब्बी व संगरिया पंचायत समितियों में मतदान जारी, अब तक करीब नौ प्रतिशत हुआ मतदान
हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के हो रहे चुनाव में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। टिब्बी व संगरिया में चल रहे मतदान में सर्दी के कारण अभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ नजर नहीं आ रही है। लेकिन धूप का असर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे मतदाता पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही मतदाताओं की सेहत जांचने के बाद ही पोलिंग बूथों पर प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को संगरिया व टिब्बी में सुबह नौ बजे तक करीब नौ प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। अब अंतिम चरण में हनुमानगढ़ पंचायत समिति में मतदान होना शेष रहेगा। जिले में इससे पहले दो चरण के संपन्न हुए चुनाव में नोहर, भादरा, पीलीबंगा व रावतसर में मतदान संपन्न हो चुका है। जहां मतदान हो चुके हैं, वहां पर प्रत्याशी परिणाम के इंतजार में बैठे हैं। चारों चरण में मतदान होने के बाद आठ दिसम्बर को एक साथ सभी पंचायत समितियों में हुए मतदान के बाद मतगणना होगी। आठ दिसम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी करने में निर्वाचन विभाग की टीम लगी हुई है।

Updated on:
1 Dec 2020, 9:45 AM IST
Published on: